फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल हाईकोर्ट का कड़ा संज्ञान: बिलासपुर के नौणी में बिना परमिट फोरलेन पर नहीं दौड़ेंगी बसें

Fri, 06 Nov 2026 07:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

न्यायाधीश संदीप शर्मा की अदालत ने आरटीओ और पुलिस अधीक्षक बिलासपुर प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि फोरलेन पर किसी भी निजी या सरकारी बस (एचआरटीसी, पंजाब, हरियाणा रोडवेज, सीटीयू) को तब तक चलने की अनुमति न दी जाए, जब तक कि उनके पास इसके लिए वैध रूट परमिट न हो। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने बिलासपुर जिला में नौणी से शुरू होने वाले फोरलेन पर बिना वैध परमिट के बसें चलाने के मामले पर कड़ा संज्ञान लिया है। न्यायाधीश संदीप शर्मा की अदालत ने आरटीओ और पुलिस अधीक्षक बिलासपुर प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि फोरलेन पर किसी भी निजी या सरकारी बस (एचआरटीसी, पंजाब, हरियाणा रोडवेज, सीटीयू) को तब तक चलने की अनुमति न दी जाए, जब तक कि उनके पास इसके लिए वैध रूट परमिट न हो। जिन बसों का परमिट स्वारघाट और पुराने स्टेशनों से है, वे अनिवार्य रूप से उसी निर्धारित रूट से जाएं। अदालत ने निर्देश दिए हैं कि याचिकाकर्ताओं की ओर से फोरलेन के लिए रूट बदलने के लिए दिए गए आवेदनों पर आरटीओ बिलासपुर सभी पक्षों और हितधारकों को सुनवाई का मौका देकर 4 सप्ताह के भीतर आदेश पारित करें।

विज्ञापन
Trending Videos

अदालत ने तारा देवी, रंजीत सिंह और अन्य निजी बस ऑपरेटरों की ओर से दायर याचिकाओं का निपटारा करते हुए यह आदेश जारी किया। याचिकाकर्ता निजी बस ऑपरेटरों का आरोप था कि क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण ने 8 अक्तूबर 2026 को एक आदेश जारी कर उन्हें फोरलेन का उपयोग करने से रोक दिया था। उनका आरोप था कि प्रशासन पिक एंड चूज (भेदभावपूर्ण) नीति अपना रहा है, क्योंकि उनके साथ-साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम, चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा रोडवेज की बसों के पास भी फोरलेन का परमिट नहीं है, लेकिन उन्हें वहां चलने की छूट दी जा रही थी।
विज्ञापन

याचिकाकर्ताओं के परमिट के अनुसार उन्हें स्वारघाट, गंभोलापुर, कल्लर और पंजपीरी के पुराने रास्ते से जाना अनिवार्य है। सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि नवंबर 2024 से सभी ऑपरेटर बिना परमिट के फोरलेन का इस्तेमाल कर रहे थे। इसके कारण पुराने रूट के ग्रामीण बस सेवा से वंचित हो गए थे। ग्रामीणों ने इसकी ऑनलाइन शिकायत मुख्यमंत्री से की, जिसके बाद उपायुक्त बिलासपुर के निर्देश पर नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों के चालान काटे गए। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि कानून सभी के लिए समान है और राज्य सरकार नियमों को लागू करने में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं कर सकती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें