फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: ट्रेडमार्क उल्लंघन पर ओल्ड मिस्ट कॉफी रम की बिक्री-वितरण पर हाईकोर्ट की रोक

Sun, 13 Jul 2025 10:25 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

मोहन मीकिन ने ओल्ड मिस्ट कॉफी रम के खिलाफ ट्रेडमार्क उल्लंघन को लेकर वाणिज्यिक मुकदमा दायर किया था। जिस पर हाईकोर्ट ने ओल्ड मिस्ट कॉफी रम की बिक्री और वितरण पर अंतरिम रोक लगा दी है। जानें पूरा मामला...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल हाईकोर्ट ने शराब निर्माता कंपनी मोहन मीकिन लिमिटेड की याचिका पर सुनवाई करते हुए ओल्ड मिस्ट कॉफी रम की बिक्री और वितरण पर अंतरिम रोक लगा दी है। कोर्ट ने आदेश ट्रेडमार्क उल्लंघन के आरोपों के मद्देनजर पारित किया। 
विज्ञापन


न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की अदालत ने वादी और प्रतिवादी दोनों के उत्पादों की बोतलों व लेबलिंग का सूक्ष्म निरीक्षण करने के बाद पाया कि प्रथम दृष्टया ट्रेडमार्क का उल्लंघन हुआ है। मुकदमे के लंबित रहने के दौरान प्रतिवादी को उत्पाद बेचने की अनुमति देने से न केवल भ्रम की स्थिति पैदा होगी, बल्कि प्रतिवादी को अनुचित लाभ भी मिल सकता है। 

कोर्ट ने आदेश दिया कि प्रतिवादी कंपनी, उसके वितरक, कर्मचारी या एजेंट किसी भी रूप में ओल्ड मिस्ट कॉफी रम का वितरण या बिक्री नहीं करेंगे। कोर्ट ने प्रतिवादी को नोटिस जारी करके 6 सितंबर तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


मोहन मीकिन ने ओल्ड मिस्ट कॉफी रम के खिलाफ ट्रेडमार्क उल्लंघन को लेकर वाणिज्यिक मुकदमा दायर किया था। कंपनी का कहना है कि प्रतिवादी कंपनी की ओर से बेचा जा रहा उत्पाद उनके पंजीकृत ट्रेडमार्क से काफी हद तक मिलता-जुलता है। कंपनी की ओर से अदालत को बताया कि उसका ट्रेडमार्क विधिवत रूप से पंजीकृत है, जबकि प्रतिवादी के पास ऐसा कोई वैध पंजीकरण नहीं है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Himachal: हिमाचल में बदलेगा डीसी, एडीएम व एसडीएम के काम का तौर-तरीका; 70 के दशक में बने नियमों में होगा संशोधन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें