फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल पुलिस: स्वतंत्रता दिवस से पहले आतंकी धमकियों के बीच हाई अलर्ट, सीमाओं पर तलाशी के निर्देश

Thu, 13 Aug 2026 07:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) ने प्रदेशभर में अलर्ट जारी करते हुए सभी जिलों की पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश की सीमाओं पर वाहनों की सघन तलाशी करने और बाहरी राज्यों से आने-जाने वाले वाहनों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है। 
विज्ञापन
डीजीपी अशोक तिवारी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस से पहले देश में आतंकी हमलों की धमकियों के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) ने प्रदेशभर में अलर्ट जारी करते हुए सभी जिलों की पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश की सीमाओं पर वाहनों की सघन तलाशी करने और बाहरी राज्यों से आने-जाने वाले वाहनों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है। पीएचक्यू के निर्देशों के बाद जिला पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है। खासतौर पर प्रदेश में प्रवेश करने वाले मार्गों पर नाकाबंदी और चेकिंग बढ़ाई जा रही है। संदिग्ध वाहन, व्यक्ति या गतिविधि सामने आने पर तत्काल जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का फोकस ऐसे लोगों पर है, जिनकी गतिविधियां सामान्य नहीं हैं या जिनके पास ठहरने और यात्रा से जुड़ी जानकारी स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पुलिस को होटल, होम स्टे, गेस्ट हाउस और रेस्टोरेंट की भी जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस संचालकों से वहां ठहरे लोगों का रिकॉर्ड और पहचान संबंधी जानकारी दुरुस्त रखने को कह रही है। लंबे समय से ठहरे या संदिग्ध परिस्थितियों में रहने वाले लोगों की जानकारी पुलिस को देने पर भी जोर दिया जा रहा है। वीकेंड पर 15 अगस्त के चलते यह व्यवस्था खास तौर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 15 अगस्त को होने वाले सरकारी और सार्वजनिक कार्यक्रमों को देखते हुए समारोह स्थलों, महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों, बाजारों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। पुलिस बल को भीड़ वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने, संदिग्ध वस्तु मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने और किसी भी सूचना को हल्के में नहीं लेने के निर्देश हैं। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, लेकिन किसी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। डीजीपी अशोक तिवारी ने प्रदेश के आम लोगों से भी विशेष एहतियात बरतने की अपील की है, कहा है कि स्वतंत्रता दिवस के दौरान कहीं संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। वाहन की तलाशी या पहचान संबंधी जांच में पुलिस का सहयोग करें और होटल-होम स्टे में ठहरते समय वैध पहचान पत्र उपलब्ध कराएं। सतर्क नागरिक किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोकने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें