फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: नई दिल्ली में पीएम मोदी से मिले राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Fri, 12 Dec 2025 03:47 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

शुक्रवार को नई दिल्ली हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।
विज्ञापन
पीएम मोदी को पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश में चलाए जा रहे नशामुक्त अभियान तथा हिमाचल हित के अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। 

विज्ञापन


राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को राजभवन के नेतृत्व में संचालित नशा-मुक्त हिमाचल अभियान की प्रगति के बारे में कहा कि प्रदेश में नशा-रोधी प्रयासों को जन-आंदोलन का रूप देने के लिए शैक्षणिक संस्थानों, पुलिस प्रशासन, स्वयंसेवी संगठनों, स्थानीय निकायों और समुदायों को व्यापक रूप से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं तथा आम नागरिकों की बढ़ती सहभागिता इस अभियान की सफलता का प्रमुख आधार है।

राज्यपाल शुक्ल ने प्रधानमंत्री को टीबी-मुक्त हिमाचल अभियान की उपलब्धियों और विभिन्न जिलों में किए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों, स्क्रीनिंग गतिविधियों तथा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के प्रयासों की जानकारी भी दी।

बैठक के दौरान, राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश से जुड़े विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याण संबंधी विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की। इसमें प्रदेश की आधारभूत संरचना, कल्याणकारी कार्यक्रमों और अनेक जनसरोकार के मुद्दों से संबंधित विषय शामिल रहे। राज्यपाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा निरंतर मिल रहा सहयोग हिमाचल के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ संवाद अत्यंत सार्थक रहा और कई महत्वपूर्ण विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने प्रधानमंत्री का समय देने और हिमाचल प्रदेश के प्रति निरंतर संवेदनशीलता एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें