फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी की आस, हिमाचल में तापमान -5 डिग्री

Sat, 28 Dec 2013 12:14 PM IST
अमर उजाला,शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में मौसम बेहद ठंडा हो गया है। शुक्रवार को शिमला में दिनभर बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। इससे शिमला का न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु पर पहुंच गया।
विज्ञापन


सुंदरनगर, मनाली, डल्हौजी, ऊना और सोलन में न्यूनतम तापमान माइनस में है। प्रदेश के अन्य शहरों का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे है।

शिमला का तापमान शून्य से नीचे पहुंचने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों में फिर बर्फबारी की आस जगी है। कल्पा, मनाली, केलांग के बाद अब सुंदरनगर, डल्हौजी औैर सोलन का न्यूनतम पारा भी माइनस में है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है। 29 दिसंबर को प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। 30 दिसंबर के बाद फिर से मौसम में बदलाव होगा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि 30, 31 और एक जनवरी को ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। दो जनवरी को मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। शुक्रवार को शिमला का न्यूनतम 0.2, सुंदरनगर -0.2, भुंतर 0.5, कल्पा -4.4, धर्मशाला 5.6, ऊना 0.0, नाहन 4.1, केलांग -8.5, पालमपुर 1.5, डल्हौजी -1.4, सोलन -0.5, चंबा 1.2, मनाली -3.6, कांगड़ा 2.3, बिलासपुर 3.9 और हमीरपुर का न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें