फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फबारी मैदानों में बारिश की संभावना

Fri, 27 Dec 2013 12:41 PM IST
अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में मैदानी इलाकों में ठंड पहाड़ी क्षेत्रों से ज्यादा पड़ रही है।
विज्ञापन


शिमला से कम तापमान हमीरपुर, मंडी और सोलन में रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक आगामी चौबीस घंटे में हिमाचल के मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा।

वीरवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस, सुंदरनगर में -0.3 डिग्री सेल्सियस, कुल्लू में 0.2, कल्पा में -4, ऊना में 2.3, केलांग में -7.6, मनाली में -2.4, सोलन में 1, हमीरपुर में 1.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि, मैदानी इलाकों मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा, ऊना, सोलन और सिरमौर जिले के कई हिस्सों मेें धुंध लोगों को परेशान कर रही है। सुबह दस बजे तक वाहन चलाने में परेशानी हो रही है।
 
विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते 31 दिसंबर को प्रदेश में मौसम खराब रहेगा।
इस दिन प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें