फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बिना अनुमति स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने के मामले में विधायक डॉ. जनक पर एफआईआर, जानें पूरा मामला

Thu, 20 Aug 2026 05:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)।

सार

 हमीरपुर जिले में नादौन के गीता भवन में बिना विभागीय अनुमति स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने के मामले में भरमौर से भाजपा विधायक एवं न्यूरोसर्जन डॉ. जनक राज के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विधायक डाॅ. जनकराज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में नादौन के गीता भवन में बिना विभागीय अनुमति स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने के मामले में भरमौर से भाजपा विधायक एवं न्यूरोसर्जन डॉ. जनक राज के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125 के तहत उनके खिलाफ नादौन थाने में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल डॉ. जनक राज को नामजद किया गया है, जबकि शिविर की आयोजक अमोघ संकल्प संस्था के पदाधिकारियों और अन्य संबंधित लोगों को भी जांच के दायरे में लिया जा सकता है।

विज्ञापन
Trending Videos

बुधवार को संस्था की ओर से आयोजित न्यूरो रोग जांच एवं परामर्श शिविर में डॉ. जनक राज मरीजों को चिकित्सकीय सलाह दे रहे थे। विभाग की शिकायत के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शिविर की अनुमति से संबंधित दस्तावेज मांगे। इस दौरान डॉ. जनक राज और अधिकारियों के बीच तीखी बहसबाजी भी हुई। बताया जा रहा है कि शिविर पहले नादौन बाजार के एक निजी होटल में प्रस्तावित था। बाद में भट्ठा में निजी भूमि पर आयोजन की योजना बनी, लेकिन वहां भी व्यवस्था नहीं हो सकी।
विज्ञापन

इसके बाद बुधवार सुबह गीता भवन में शिविर आयोजित किया गया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम के पहुंचने के बावजूद मरीजों की अधिक संख्या के कारण शिविर शाम करीब चार बजे तक चलता रहा। इस दौरान भाजपा के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री भी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे, जिससे माहौल और गरमा गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और डॉ. जनक राज के बीच हाल में मरीजों के इलाज को लेकर हुई बयानबाजी के बीच यह मामला सामने आने से राजनीतिक चर्चा भी तेज हो गई है। उधर, हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बलवीर ठाकुर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें