फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: महिला पटवारी एक लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगी थी घूस

Mon, 31 Aug 2026 11:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला (सोलन)।

सार

विजिलेंस ब्यूरो ने हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बरोटीवाला पटवार सर्कल में तैनात महिला पटवारी ललिता को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंग हाथ पकड़ा।
विज्ञापन
रिश्वत(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजिलेंस ब्यूरो ने हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बरोटीवाला पटवार सर्कल में तैनात महिला पटवारी ललिता को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंग हाथ पकड़ा। आरोप है कि महिला पटवारी ने यह रकम लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने की एवज में मांगी थी। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को इसे लेकर शिकायत दी। इसके बाद ब्यूरो ने योजनाबद्ध तरीके से महिला पटवारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता को योजना के तहत पैसा लेकर कार्यालय भेजा गया। जैसे ही उसने पटवारी को पैसे दिए तो विजिलेंस ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया। महिला पटवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को ब्यूरो उसे अदालत में पेश करेगा। विजिलेंस के आईजी बिमल गुप्ता ने बताया कि आरोपी से एक लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं। तहसीलदार सतेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी महिला पटवारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें