फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: बाइक पर स्टंट करना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर डाली रील, पुलिस ने दर्ज किया मामला; जानें

Wed, 26 Feb 2025 06:58 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।

सार

Bike Stunt Video: हिमाचल प्रदेश में बाइक पर खतरनाक स्टंट करने वाले एक युवक पर कार्रवाई की गई है। युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें वह सोलन जिले के शमलेम टनल में हाईवे पर खतरनाक तरीके से स्टंट और रैश ड्राइविंग करता हुआ नजर आ रहा था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
बाइक पर स्टंट करते हुए वीडियो वायरल, केस दर्ज। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला के युवक को सोलन में बाइक पर स्टंट करना भारी पड़ गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला 25 फरवरी को दर्ज किया गया है, जब युवक ने एनएच पर शमलेच के समीप बाइक से खतरनाक स्टंट की रील बनाकर फेसबुक पर अपलोड की। इस बीच साइबर सेल ने इस गतिविधियों को नोट कर युवक के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज करवाया। इसके आधार पर पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए पकड़ लिया है।

विज्ञापन


एसपी गौरव सिंह ने बताया कि प्रभारी साइबर सेल सोलन ने 25 फरवरी को फेसबुक पर एक युवक ने सोलन के शमलेच टनल एनएच-05 पर खतरनाक ढंग से स्टंट करते हुए रील बनाकर अपलोड की। इस तरह मोटर साइकिल चलाना न केवल उसकी अपनी जान के लिए खतरे का कारण था, बल्कि दूसरे वाहनों और सड़क पर चल रहे राहगीरों की जान जोखिम में पड़ सकती थी। इस पर पुलिस थाना सदर सोलन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मोटर साइकिल चालक की पहचान मंजुल पुत्र राजेश निवासी ढाडी गुनसा, तहसील जुब्बल जिला शिमला के रूप में हुई है। जांच से पता चला कि आरोपी युवक काफी समय से इस प्रकार की गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें