फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: पर्यटक के साथ एचटी लाइन से तीन घंटे लटका रहा पैराग्लाइडर पायलट, सुरक्षित किए गए रेस्क्यू

Fri, 21 Nov 2025 10:13 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

शुक्रवार को पैराग्लाइडिंग साइट इंद्रूनाग से महिला पर्यटक को लेकर उड़ा एक पैराग्लाइडर पायलट दाड़नू में बिजली के तारों में उलझ गया। इसके चलते पायलट और पर्यटक दोनों ही पैराग्लाइडर के सहारे करीब 40 फीट की ऊंचाई पर लटके रहे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
धर्मशाला के दाड़नू में बिलजी तारों में फंसे पैराग्लाइडर और पर्यटक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैराग्लाइडिंग साइट इंद्रूनाग से महिला पर्यटक को लेकर उड़ा एक पैराग्लाइडर पायलट दाड़नू में बिजली के तारों में उलझ गया। इसके चलते पायलट और पर्यटक तीन घंटे तक एचटी से लटके रहे। बाद में पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीमों ने उन्हें सुरक्षित नीचे उतारा।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को पैराग्लाइडिंग साइट इंद्रूनाग से बनगोटू निवासी रिंकू ने हैदराबाद की 50 वर्षीय महिला चंद्रिका को लेकर उड़ान भरी। कुछ देर हवा में उड़ने के बाद दाड़नू के पास पैराग्लाइडर जैसे ही लैंडिंग साइट पर पहुंचा तो वह वहां से गुजर रही बिजली की एचटी लाइनों में उलझ गया। इसके चलते पायलट और पर्यटक दोनों ही पैराग्लाइडर के सहारे करीब 40 फीट की ऊंचाई पर लटके रहे। गनीमत रही कि उन्हें करंट नहीं लगा।

पैराग्लाइडर को तारों से उलझा देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी। सूचना मिलने पर पुलिस, दमकल विभाग व एसडीआरएफ ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद पायलट और महिला पर्यटक को सुरक्षित उतारा गया। दोनों को उपचार के लिए जोनल अस्पताल धर्मशाला में पहुंचाया गया। वहीं, अब प्रशासन, पुलिस व पर्यटन विभाग मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गया है। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पैराग्लाइडर सहित पायलट और पर्यटक के फंसे होने की सूचना मिली थी। थाना धर्मशाला से गई टीम, एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीम ने उन्हें सुरक्षित रेस्क्यू किया।

जिले में अब तक हुए हादसे
  • 2012 में अमरीका के 75 वर्षीय पायलट रोन व्हाइट की उतराला की पहाड़ियों में मौत।
  • 2015 में उज्बेकिस्तान के पायलट स्टेनटिन की लैंडिंग के दौरान गिरने से मौत।
  • 2015 में यूनाइटेड किंग्डम की रूथ फ्री फ्लाइंग के दौरान गिरने से घायल हुई थीं।
  • 2016 घोघरधार की पहाड़ी पर 11केवी एचटी लाइन से टकराने के बाद रूस के पायलट की मौत।

  • 2018 में सिंगापुर के कमांडो एनजी कोक चूंग की मौत।
  • 2018 में पायलट मैथ्यू का 12 घंटे के बाद पालमपुर की धौलाधार रेंज में रेस्क्यू।
  • 2020 में टेंडम फ्लाइंग का प्रशिक्षण लेते समय छोटा भंगाल के युवक की मौत।
  • 2020 में फ्रांस के एक पायलट की प्रशिक्षण के दौरान जाग गई थी।
  • 2021 में नई दिल्ली के पायलट रोहित की उड़ान भरने के दौरान मौत।
  • नवंबर 2021 में कांगड़ा के संदीप चौधरी की बीड़ बिलिंग में टैंडम उड़ान के दौरान सुरक्षा बेल्ट खुलने से गिरने के कारण मौत।
  • जनवरी 2022 में 12 वर्षीय लड़के की पैराग्लाइडिंग दुर्घटना में मौत।
  • अक्तूबर 2023 में एक सप्ताह के भीतर एक रूसी, एक पोलैंड और एक भारतीय प्रशिक्षु पायलट की अलग-अलग घटनाओं में मौत।
विज्ञापन

  • अक्तूबर 2024 में बेल्जियम के पैराग्लाइडर की बीड़ बिलिंग में हवा में टक्कर के बाद मौत।
  • जनवरी 2025 इंद्रुनाग में गुजरात की 19 वर्षीय पर्यटक भवसार खुशी की टेकऑफ के दौरान मौत।
  • जुलाई 2025 में धर्मशाला के पास इंद्रूनाग में टेकऑफ के दौरान गुजरात के एक पर्यटक सतीश राजेश भाई की मौत।
  • अक्तूबर 2025 में बीड़ बिलिंग में कैनेडियन पायलट मेगन एलिजाबेथ की मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें