फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: ज्वालामुखी मंदिर पहुंचे डिप्टी सीएम, बोले- 100 करोड़ के बजट से संवरेगी ज्वाला नगरी

Wed, 02 Apr 2025 03:08 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)।

सार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिससे ज्वालामुखी मंदिर का विकास व सौंदर्यकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ज्वालामुखी मंदिर में किए माता के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में माता के दरबार में पंचम नवरात्रि पर हाजिरी लगाई और विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पुजारी नितिन शर्मा ने उन्हें पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा संपन्न करवाई। उपमुख्यमंत्री ने हवन यज्ञ में आहुतियां डालकर प्रदेश की समृद्धि और शांति की कामना की। उन्होंने शयन भवन, मोदी भवन और अन्य छोटे मंदिरों में भी दर्शन किए।

विज्ञापन




पत्रकारों से बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि वे नवरात्रों के पावन अवसर पर माता ज्वाला का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें अपार शांति और सुकून की अनुभूति होती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिससे ज्वालामुखी मंदिर का विकास व सौंदर्यकरण किया जाएगा।

विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ज्वालामुखी मंदिर न केवल आस्था का प्रतीक है बल्कि यह पर्यटन की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस पैसे का उपयोग योजनाबद्ध तरीके से किया जाएगा, ताकि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो और उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं मिल सकें। इसके अलावा ज्वालामुखी का सौंदर्यीकरण और विकास कार्य भी इस योजना के अंतर्गत किया जाएगा, जिससे यहां आने वाले भक्तों को और भी बेहतर अनुभव मिल सके।

मंदिर व्यवस्थाओं का लिया जायजा 
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि वे यह सुनिश्चित करने के लिए आए थे कि नवरात्रों के दौरान मंदिर परिसर में सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि मंदिर आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं ताकि उनकी यात्रा सुखद और सुरक्षित रहे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के इस बजट प्रावधान से न केवल मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। ज्वालामुखी मंदिर और इसके आसपास के क्षेत्रों का विकास होने से स्थानीय व्यापार को भी लाभ मिलेगा, जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

माता ज्वाला के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच उपमुख्यमंत्री का यह दौरा महत्वपूर्ण रहा और उन्होंने प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा ने उन्हें माता की तस्वीर भी भेंट की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें