फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dalai Lama: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा बोले- 100 साल से अधिक जीऊंगा; प्रेम, शांति और सद्भावना का दिया संदेश

Fri, 06 Dec 2024 10:37 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मैक्लोडगंज/धर्मशाला।

सार

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने कहा कि उन्हें स्वप्न आते हैं कि वह 100 साल से अधिक तक जीएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
प्रार्थना सभा में पहुंचते तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैक्लोडगंज में किन्नौर के बौद्ध अनुयायियों की ओर से आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने कहा कि उन्हें स्वप्न आते हैं कि वह 100 साल से अधिक तक जीएंगे। इस दौरान उन्होंने प्रेम, शांति और सद्भावना का संदेश दिया। साथ ही कहा कि वह इस प्रार्थना सभा को स्वीकार करते हैं।

विज्ञापन


इससे पहले तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा की दीर्घायु के लिए मैक्लोडगंज के चुगलाखंग बौद्ध मठ में विशेष पूजा हुई। इस विशेष पूजा में देश-विदेश के बौद्ध अनुयायियों व बौद्ध भिक्षुओं ने भी हिस्सा लिया। उपस्थित लोगों ने तिब्बती धर्मगुरु की लंबी उम्र और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। इससे पूर्व सितंबर में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने मैक्लोडगंज के बौद्ध मंदिर में दलाई लामा की लंबी उम्र के लिए विशेष पूजा करवाई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें