फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Corona Virus: सिरमौर के बाद नालागढ़ में निजी कंपनी की कर्मी कोरोना पॉजिटिव, कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं

Fri, 06 Jun 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़/सोलन।

सार

Corona Case In Himachal: हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी में कार्यरत एक महिला कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। बता दें कि ये कोरोना का प्रदेश में दूसरा मामला है। 
विज्ञापन
कोरोना टेस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में कोरोना का दूसरा मामला सामने आया है। सिरमौर के बाद नालागढ़ के भाटियां स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत महिला कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला ने वायरल (सर्दी-जुकाम) होने पर नालागढ़ के निजी अस्पताल में कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना बीएमओ नालागढ़ को दी। वहीं बीएमओ ने महिला कर्मी को आइसोलेट कर दिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। वहीं उसके संपर्क में आए लोगों के सैंपल भी नहीं लिए गए हैं। हालांकि प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। कंपनी में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों को भी सर्दी-जुकाम होने पर टेस्ट करवाने के निर्देश दिए हैं। उधर, बीएमओ नालागढ़ डॉ. कविराज नेगी ने बताया कि निजी कंपनी में कार्यरत एक महिला कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। महिला को आइसोलेट कर दिया गया है। महिला के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने के लिए सरकार या विभाग से कोई गाइडलाइन नहीं है। आलाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। आगामी कार्रवाई उनके निर्देशानुसार होगी। लोगों से अपील है कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करें और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें।

ये भी पढे़ं- Himachal : लाहौल-स्पीति के धंस रहे लिंडूर गांव में खौफ में कट रहीं लोगों की रातें, घरों में आईं गहरी दरारें

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
  1. मास्क पहनें: भीड़-भाड़ वाली जगहों, खासकर बंद स्थानों में अच्छी गुणवत्ता वाला मास्क (जैसे N95 या KN95) पहनें।
  2. हाथ धोएं: बार-बार साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकंड तक हाथ धोएं या सैनिटाइज़र का उपयोग करें।
  3. सामाजिक दूरी: दूसरों से कम से कम 1-2 मीटर की दूरी बनाए रखें, खासकर अगर कोई बीमार हो।
  4. भीड़ से बचें: बंद और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
  5. स्वच्छता: चेहरा, नाक, मुंह छूने से पहले हाथ धोएं और सतहों को नियमित रूप से साफ करें।
  6. वेंटिलेशन: बंद जगहों में हवा का प्रवाह बनाए रखें, खिड़कियां खोलें।
  7. लक्षणों पर नजर: बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और टेस्ट करवाएं।
  8. स्वस्थ जीवनशैली: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए संतुलित आहार, व्यायाम और पर्याप्त नींद लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें