प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा ने देश के लोकतंत्र को कमजोर कर निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगाया है। भाजपा ने कर्नाटक और महाराष्ट्र में वोट चोरी कर जनमत का अपमान किया है। अब विहार में भी कुछ ऐसा ही खेल खेलने की तैयारी की जा रही है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कर्नाटक और महाराष्ट्र में कथित तौर पर वोट चोरी के खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है। कांग्रेस देशभर में 22 अगस्त से 7 सितंबर तक वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे के साथ रैलियां और 15 सितंबर से 15 अक्तूबर तक हस्ताक्षर अभियान चलाएगी।
कैंडल मार्च में विधायक कुलदीप सिंह राठौर, हरीश जनारथा, मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर, पार्षदगण, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई के पदाधिकारी व पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।