प्रदेश सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि संविधान को कमजोर करने वालों को यह देश कभी माफ नहीं करेगा। सेवादल अपनी सभी जिम्मेदारियों को समझता है और उसे हर समय पूरा करता है। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना पर अपने विचार रखते हुए विघटनकारी ताकतों की आलोचना करते हुए लोगों को सचेत करने का आह्वान किया।
'संविधान कमजोर हुआ तो खतरे में पड़ेगा लोकतंत्र'
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी चेतन चौहान और विदित चौधरी ने कहा कि कांग्रेस देश के संविधान से किसी भी प्रकार से छेड़छाड़ नहीं होने देगी। देश में अगर संविधान कमजोर होता है तो देश का लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा। देश हिटलरशाही की हाथों में चला जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने वाली ताकतों के खिलाफ सभी को एकजुट होना होगा और इसके लिए कांग्रेस पार्टी पर बहुत बड़ी जिम्मेवारी है।