फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: सचिवालय में कांग्रेस नेता ने रोकने पर सुरक्षा कर्मी को मारा थप्पड़, पास मांगने पर हुआ विवाद

Wed, 21 May 2025 08:50 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

कांग्रेस के एक नेता ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय में पास मांगने पर सुरक्षा कर्मी को थप्पड़ जड़ दिया। बता दें कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सचिवालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सचिवालय में पास मांगने पर कांग्रेस के एक नेता ने सुरक्षा कर्मी को थप्पड़ जड़ दिया। इस बीच मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर नेता को समझाया। मामला बुधवार सुबह करीब 11:00 बजे का बताया जा रहा है। एक कांग्रेसी नेता सचिवालय में जाने के लिए मुख्य द्वार पर पहुंचा।

विज्ञापन


इस दौरान मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मी ने उनसे पास मांगा, लेकिन नेता ने पास दिखाने की बजाय कर्मी से उलझना शुरू कर दिया और बात बढ़ने पर थप्पड़ जड़ दिया। मामले की सूचना मिलती ही छोटा शिमला पुलिस स्टेशन से भी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले जाया गया। यहां दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। इस वजह से फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई अभी तक नेता के खिलाफ नहीं की गई है।

हालांकि, इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल कुछ समय पहले प्रदेश सरकार ने सचिवालय में बिना पास के प्रवेश करने वाले लोगों पर रोक लगाने के लिए आदेश जारी किए थे। इसमें बिना पास के किसी को भी सचिवालय में प्रवेश की अनुमति नहीं देने की बात कही गई थी, लेकिन अब कांग्रेस के अपने नेता ही इन आदेशों को नहीं मान रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें