फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज करने के विरोध में गरजी कांग्रेस, सीएम बोले- बढ़ती लोकप्रियता से घबराई भाजपा

Mon, 31 Aug 2026 08:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में सोमवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने उपायुक्त कार्यालय शिमला परिसर के समीप जोरदार प्रदर्शन किया । 
विज्ञापन
डीसी कार्यालय के बाहर हिमाचल कांग्रेस का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में सोमवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने उपायुक्त कार्यालय शिमला परिसर के समीप जोरदार प्रदर्शन किया । कांग्रेस पार्टी ने एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की और एफआईआर को तत्काल वापस लेने की मांग की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ कथित रूप से अपमानजनक व्यवहार किया गया, लेकिन इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय मामले पर आपत्ति दर्ज करने वाले राहुल गांधी के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज करना अत्यंत निंदनीय है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई लोकतांत्रिक व्यवस्था में असहमति के अधिकार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने तानाशाही का नया ट्रेंड शुरू किया है। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा सर्व समाज की विचारधारा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबरा गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों को अपनी बात रखने तथा सरकार एवं प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने का पूरा अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकारें राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए कानून और जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही हैं, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें विपक्ष की भूमिका, असहमति का सम्मान, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता भी समान रूप से महत्वपूर्ण है। विपक्ष की आवाज को दबाने के बजाय उसकी बात को सुना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन इन मतभेदों का समाधान संवैधानिक और लोकतांत्रिक माध्यमों से ही किया जाना चाहिए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री,प्रदेश  मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक, पार्टी पदाधिकारी और विभिन्न गणमान्य उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें