पाटिल ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर, कुलदीप कुमार, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, ठाकुर सिंह भरमौरी, रामलाल ठाकुर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर के साथ बैठक की। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि पार्टी और सरकार में तालमेल बहुत जरूरी है। सरकार की नीतियां और कार्यक्रम अच्छे हैं लेकिन जनता तक यह नहीं पहुंच पा रहे हैं। कार्यकर्ताओं के माध्यम से यह काम किया जाना चाहिए। कार्यकर्ताओं की बात सुननी चाहिए। हम 2027 का चुनाव भी तभी जीतेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द प्रदेश कार्यकारिणी का गठन होना चाहिए। कार्यकारिणी छोटी होनी चाहिए। पहले 400 लोग पदाधिकारी बना दिए थे। कई महासचिव, कई उपाध्यक्ष बना दिए थे। इनमें से कई पदाधिकारियों को कार्यकर्ता भी नहीं जानते थे। संगठन में काम करने वाले लोग होने चाहिए। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष को जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं से मिलना चाहिए। उनका दुख और दर्द सुनना चाहिए।
पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने कहा कि सभी वरिष्ठ नेताओं ने बैठक में अपनी बात रखी है। संगठन की मजबूती के लिए सभी ने काम करने की बात कही। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। कुछ कार्यकर्ताओं के काम होते हैं, कुछ के नहीं हो पाते। ऐसे में सरकार को सभी पक्ष देखने चाहिए। रजनी जल्द ही दोबारा प्रदेश का दौरा करुंगी। जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं से बैठकें भी करेंगी।