फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal CM: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- हिमाचल में आर्थिक संकट नहीं, हम केंद्र से केवल अधिकार मांग रहे हैं

Sun, 01 Sep 2024 02:52 PM IST
अंकेश डोगरा एएनआई, शिमला

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा हम केंद्र सरकार से अपने अधिकार मांग रहे हैं। हम व्यवस्थित ढंग से वित्तीय व्यवस्था को ठीक कर रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू - फोटो : एएनआई, शिमला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा, "हम केवल केंद्र से अपने अधिकार मांग रहे हैं। जब सुधार किए जाते हैं तो इस तरह के फैसलों से थोड़े समय के लिए रुकावट आती है, इसका अर्थ ये नहीं है कि प्रदेश में आर्थिक संकट है। हम व्यवस्थित ढंग से वित्तीय व्यवस्था को ठीक कर रहे हैं। हम वित्तीय अनुशासन में रहकर आगे बढ़ना चाहते हैं।

विज्ञापन


'फाइव स्टार होटलों को मुफ्त पानी और सब्सिडी में बिजली उचित नहीं'
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सैलरी रोकने से हमारा मतलब जागरूक करने से है जो बिजली का बिल भर सकता है उसे बिजली बिल मुफ्त क्यों दिया जाए? जो पानी का बिल भर सकता है उसे क्यों मुफ्त पानी दिया जाए। भाजपा सरकार ने जून 2022 में सभी का पानी का बिल माफ कर दिया, लेकिन आप फाइव स्टार होटलों को मुफ्त पानी और सब्सिडी में बिजली दे रहे हैं जो उचित नहीं है।"
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें