बस सवार युवक-युवती से सात ग्राम चिट्टा बरामद
थाना क्षेत्र नादौन के तहत पुलिस ने एचआरटीसी बस में सफर 25 वर्षीय युवक और 24 वर्षीय युवती से सात ग्राम चिट्टा पकड़ा। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नादौन पुलिस ने मंगलवार देर रात करीब 2:30 बजे लुधियाना से हमीरपुर आ रही बस को मसेह खड्ड के पास रोका। पुलिस को देख दोनों हड़बड़ा गए। पुलिस ने हमीरपुर के गौड़ा निवासी 25 वर्षीय युवक आशीष गौतम व हमीरपुर निवासी 24 वर्षीय युवती से तलाशी के दौरान सात ग्राम चिट्टा बरामद किया। दोनों आरोपियों के पिछले रिकाॅर्ड को खंगाला जा रहा है। एसपी भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।