उपायुक्त ने सभी उपस्थित जनों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस बार का महाशिवरात्रि महोत्सव इस सदी के 25वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। ऐसे में सदी की रजत जयंती के अवसर को स्मरणीय बनाने के लिए शिवरात्रि महोत्सव में कई नए आयाम जोड़े गए हैं। ब्यास आरती के अलावा इस बार महोत्सव के अंतरराष्ट्रीय स्वरूप को विस्तार देते हुए पांच से अधिक देशों से विशेषतौर पर सांस्कृतिक दल आमंत्रित किए गए हैं। यह दल हिमाचल तथा बाहरी राज्यों से आने वाले अन्य सांस्कृतिक दलों के साथ 28 फरवरी को होने वाली कल्चरल परेड में भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त महोत्सव के शुभारंभ एवं समापन अवसर व सांस्कृतिक संध्याओं में भी अपनी प्रस्तुति देंगे।
इस अवसर पर नगर निगम मंडी के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा, एच पी एम सी के निदेशक जोगिंदर गुलेरिया, मुख्य सूचना आयुक्त एस एस गुलेरिया, पीमंडलायुक्त ए. साइनामोल, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर, उपमंडलाधिकारी (ना.) ओमकांत ठाकुर, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी डॉ. मदन कुमार सहित अन्य अधिकारी, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि, देवलु एवं कारदार व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।