फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: एमबीबीएस प्रशिक्षु इशिका का शव बरामद, 21 सितंबर को रावी नदी में गिरी थी कार

Tue, 30 Sep 2025 05:51 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

कार दुर्घटना के बाद रावी नदी में लापता हुई एमबीबीएस प्रशिक्षु इशिका (24) पुत्री विजय निवासी हाटकोटी, शिमला का शव चमेरा जलाशय में बरामद कर लिया गया है। शव घटनास्थल से लगभग चार किलोमीटर दूर द्रड्डा के पास मिला। 21 सितंबर को इशिका अपने तीन साथियों के साथ कार में जा रही थी, जब परेल के पास कार दुर्घटनाग्रस्त होकर रावी नदी में जा गिरा। हादसे में एक प्रशिक्षु की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे।

विज्ञापन


ईशिका नदी के तेज बहाव में लापता हो गई थी। घटना के बाद प्रशासन ने व्यापक सर्च अभियान चलाया। एनडीआरएफ, गोताखोरों और पुलिस की टीमों ने कई दिनों तक रावी नदी के किनारों और गहराई में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार रात पुलिस को सूचना मिली कि द्रड्डा के पास एक महिला का शव पानी में दिखाई दिया है। शव को बाहर निकालकर स्थानीय लोगों की मदद से शिनाख्त की गई, जो लापता इशिका का निकला।

परिजनों को सूचित किया गया, जो शिमला से चंबा के लिए रवाना हो चुके हैं। शव का पोस्टमार्टम उनके पहुंचने पर ही किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि लापता एमबीबीएस प्रशिक्षु का शव मिल गया है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें