फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: आईटीआई में अभ्यर्थी निशुल्क कर सकेंगे आवेदन, रुचि के हिसाब से ट्रेड चुनने में की जाएगी मदद

Wed, 04 Jun 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

हिमाचल प्रदेश के उन अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है जो आईटीआई में प्रवेश लेना चाहते हैं। अब अभ्यर्थी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश लेने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने सूबे की आईटीआई में व्यवस्था कर दी है। अभ्यर्थी आईटीआई जाकर आवेदन संंबंधित प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इस दौरान उनसे किसी प्रकार का शुल्क आवेदन के लिए नहीं लिया जाएगा। उन्हें रुचि के हिसाब से ट्रेड चुनने में भी मदद की जाएगी।

विज्ञापन


तकनीकी शिक्षा, व्यवसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण हिमाचल प्रदेश आईटीआई में प्रवेश के लिए दो जून से पोर्टल खोल दिया है। पहले चरण की काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी 16 जून तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि च्वाइस भरने की अंतिम तिथि 17 जून तक रहेगी।
इस दौरान स्पोर्ट्स से संंबंधित दस्तावेजों की पड़ताल 18 जून को होगी। वहीं, पहले चरण की सीटों की अलाटमेंट 30 जून को की जाएगी। इस दौरान चयनित अभ्यर्थियाें को 5 जुलाई तक संबंधित आईटीआई में अपने दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करना होगा, जबकि सात जुलाई को तीन बजे के बाद विभिन्न आईटीआई में पहले चरण की काउंसलिंग के बाद रिक्त पड़ी सीटों की डिटेल अपलोड़ कर दी जाएगी।
विज्ञापन


वहीं दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी आठ से 20 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि सीटों का आवंटन पहली अगस्त को होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों के पास दो से आठ अगस्त तक का समय संंबंधित आईटीआई में अपने मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकेंगे। दूसरे चरण के बाद रिक्त पड़ी सीटों को 12 अगस्त को प्रदर्शित किया जाएगा।

तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव अशोक पाठक ने बताया कि अभ्यर्थी प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में निशुल्क आवेदन करने की सुविधा मुहैया करवाई गई है। साथ ही उनकी रुचि के हिसाब से उन्हें किस ट्रेड में प्रवेश लेना चाहिए आदि के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें