फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Budget 2025: हिमाचल विधानसभा में 17,054 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पारित, सीएम ने रखीं अनुपूरक मांगें

Tue, 11 Mar 2025 11:09 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को सदन में अनुपूरक मांगें रखीं। वहीं, विधानसभा में 17,053.78 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित किया गया। पारित बजट अनुमानों से ज्यादा धन की जरूरत होने पर अनुपूरक बजट में सबसे अधिक वेज एंड मींस और ओवरड्राफ्ट के लिए 10,137 करोड़ का प्रावधान करना पड़ा है। 
विज्ञापन
सदन में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल विधानसभा में मंगलवार को 17,053.78 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सदन में अनुपूरक मांगें रखीं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विनियोग विधेयक 2025 को सदन में पेश किया। इसके बाद संबंधित विधेयक ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। सीएम ने चालू वित्त वर्ष के लिए अनुपूरक अनुदान मांगों की यह पहली और अंतिम किस्त प्रस्तुत की।

विज्ञापन


पारित बजट अनुमानों से ज्यादा धन की जरूरत होने पर अनुपूरक बजट में सबसे अधिक वेज एंड मींस और ओवरड्राफ्ट के लिए 10,137 करोड़ का प्रावधान करना पड़ा है। वेज एंड मींस ऐसी सुविधा है, जो सरकार को आरबीआई से उधार लेने की अनुमति देती है। सीएम ने 17 फरवरी 2024 को 58,444 करोड़ का बजट पेश किया था। अब यह रकम इसमें जुड़ जाएगी। अनुपूरक बजट में विद्युत उपदान के लिए 1,033 करोड़, एचआरटीसी को उपदान व ई-बस खरीद के लिए 814 करोड़, 763.26 करोड़ पेंशन और सेवानिवृत्ति लाभ, 455.91 करोड़ मेडिकल कॉलेजों के निर्माण, मशीनरी खरीद व हिम केयर योजना के लिए, 329.44 करोड़ का जलापूर्ति योजनाओं के लिए, 303.67 करोड़ आपदा राहत, 173.25 करोड़ पर्यटन विकास, 150.19 करोड़ मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त स्कूल भवनों की मरम्मत समेत नए स्कूलों, कॉलेज, इंडोर ऑडिटोरियम के निर्माण, 142.83 करोड़ 15वें वित्तायोग के तहत ग्रामीण स्थानीय निकायों को सहायता अनुदान शामिल है।

135.88 करोड़ सड़कों-पुलों व मुआवजे, 130.16 करोड़ कामकाजी महिला हॉस्टलों के निर्माण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं, सुख आश्रय और महिला सम्मान निधि, 127.77 करोड़ नई दिल्ली में राज्य अतिथि गृह के निर्माण, राष्ट्रीय विधि विवि के छात्रावास निर्माण व कार्यालय भवनों के निर्माण व रखरखाव, 124.50 करोड़ रेल परियोजनाओं, 120.72 लाख मनरेगा टॉप अप के तहत मजदूरी के भुगतान, 88.97 करोड़ बल्क ड्रग पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क और हिमस्वैन कनेक्टिविटी, 81 करोड़ 52 लाख शहरी स्थानीय निकायों को सहायता अनुदान सहित अन्य शामिल हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

किस मद में कितना बजट बढ़ा
 
शिक्षा  102.18 करोड़
स्वास्थ्य 477.66 करोड़
सड़कें-पुल  457.60 करोड़
जलापूर्ति 219.35 करोड़
वन एवं वन्य जीव 261.41 करोड़
ग्रामीण विकास 421.85 करोड़
विद्युत विकास  108.59 करोड़
पर्यटन, नागर विमानन 172.05 करोड़
शहरी, नगर व ग्राम योजना 248.46 करोड़
अन्य मदों को जोड़कर कुल  17053.78 करोड़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें