फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं 4 मार्च से

Tue, 05 Feb 2013 01:06 PM IST
धर्मशाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड 4 मार्च से वार्षिक परीक्षाएं शुरू करने जा रहा है। बोर्ड दसवीं व बारहवीं के अलावा राज्य मुक्त विद्यालय के तहत आठवीं कक्षा की भी परीक्षा लेगा। सभी कक्षाओं की परीक्षा का समय सुबह 8:45 से दोपहर 12 बजे का रहेगा।
विज्ञापन


इस बार शिक्षा बोर्ड वार्षिक परीक्षा का आयोजन 4 से लेकर 26 मार्च तक करेगा। वहीं प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन 14 से 28 फरवरी के दौरान किया जाएगा। शिक्षा बोर्ड सचिव राखिल काहलों ने कहा कि शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित की जाने वाली वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई है। बोर्ड 26 मार्च तक परीक्षाओं को पूरा कर देगा।

उन्होंने कहा कि बोर्ड ने डेटशीट वेबसाइट पर डाल दी है। जहां से परीक्षार्थी अपनी परीक्षा की समयसारणी व अन्य नियम देख सकते हैं।
 
दसवीं कक्षा
दसवीं के परीक्षार्थियों की पहली परीक्षा 5 मार्च को गणित की होगी। जबकि 7 मार्च को हिंदी, 9 को अंग्रेजी, 11 को अर्थशास्त्र, सूचना प्रौद्योगिकी, कला-बी, स्वर संगीत, वाद्य आदि, 12 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 14 को संस्कृत, उर्दू, पंजाबी व तमिल, 16 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी व 18 मार्च को कला-ए की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


आठवीं कक्षा
आठवीं के परीक्षार्थियों की पहली परीक्षा 4 मार्च को गणित विषय की होगी। जबकि 7 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 9 को अंग्रेजी, 12 को संस्कृत, उर्दू, 14 को हिंदी, 16 को विज्ञान प्रौद्योगिकी व 18 को कला, गृह विज्ञान, नाटक, नृत्य, स्वर संगीत, वाद्य संगीत की परीक्षा ली जाएगी।

हेल्पलाइन पर लें जानकारी
शिक्षा बोर्ड ने वार्षिक परीक्षा को लेकर जानकारी प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। जिन पर फोन करके परीक्षार्थी जानकारी हासिल कर सकते हैं। बिलासपुर, चंबा, किन्नौर व कांगड़ा के लिए 01892-242148 पर फोन कर सकते हैं।

वहीं, मंडी के लिए 01892-242149, कांगड़ा 01892-242144, हमीरपुर, कांगड़ा व सिरमौर 01892-242151, कुल्लू, सोलन, ऊना व अन्य के लिए 01892-242135, शिमला, सिरमौर व लाहौल स्पीति 01892-242146, और सिरमौर व सोलन के लिए 01892-242199 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें