हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा मार्च 2027 में आयोजित की जाने वाली राज्य मुक्त विद्यालय (एचपीएसओएस) परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 2 से 30 नवंबर तक बिना लेट फीस के आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 31 दिसंबर तक 1000 रुपये और 30 जनवरी तक 2000 रुपये विलंब शुल्क चुकाना होगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि बोर्ड द्वारा मार्च 2027 में 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की एसओएस परीक्षाएं संचालित की जाएंगी। पात्र अभ्यर्थी री-अपीयर और इंप्रूवमेंट ऑफ परफार्मेंस के लिए 30 नवंबर तक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आवेदन भर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी फ्रेश एडमिशन डायरेक्ट व बिना टीओसी, फ्रेश एडमिशन टीओसी व री-एडमिशन के साथ-साथ अतिरिक्त विषय के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।