फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: नौवीं-दसवीं का सिलेबस बदलेगा, 2027-28 से लागू होंगी नई किताबें; एनसीईआरटी पैटर्न पर होगी पढ़ाई

Sun, 11 Oct 2026 12:57 PM IST
Ankesh Dogra विपिन चौधरी, धर्मशाला।

सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2027-28 से नौवीं और दसवीं कक्षा का पाठ्यक्रम बदलने की तैयारी कर रहा है। दोनों कक्षाओं के लिए एनसीईआरटी आधारित सिलेबस तैयार किया जाएगा और नई पाठ्यपुस्तकें प्रकाशित होंगी। नए पाठ्यक्रम में रटने के बजाय विषयों की समझ, कौशल विकास और व्यावहारिक ज्ञान पर जोर दिया जाएगा।

विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2027-28 से नौवीं और दसवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में बदलाव करेगा। दोनों कक्षाओं का पाठ्यक्रम नए सिरे से तैयार करने के साथ नई पाठ्यपुस्तकें भी प्रकाशित की जाएंगी। बोर्ड का लक्ष्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शैक्षणिक ढांचे के अनुरूप पढ़ाई उपलब्ध करवाना है। नए पाठ्यक्रम में रटकर याद करने के बजाय विषयों की समझ, कौशल विकास और व्यावहारिक ज्ञान पर जोर दिया जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए विशेषज्ञों के साथ चर्चा कर योजना तैयार की जाएगी। शिक्षा बोर्ड के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नौवीं और दसवीं कक्षा के लिए प्रस्तावित नया पाठ्यक्रम उपलब्ध नहीं हो पाया था। ऐसे में अब आगामी शैक्षणिक सत्र से बदलाव लागू करने की तैयारी है।

इसके तहत दोनों कक्षाओं के मौजूदा पाठ्यक्रम की समीक्षा कर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) आधारित पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है। पाठ्यक्रम में बदलाव के साथ नई किताबें भी विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन


चौथी से आठवीं तक हो चुका है पाठ्यक्रम में बदलाव
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड इससे पहले चौथी से आठवीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम में बदलाव कर चुका है। अब इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए नौवीं और दसवीं कक्षा को भी इसमें शामिल किया जा रहा है।

बोर्ड का मानना है कि राज्य के पाठ्यक्रम और राष्ट्रीय स्तर पर अपनाए जा रहे शैक्षणिक ढांचे के बीच अंतर होने से विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नए पाठ्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के अनुरूप शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।

Trending Videos
विज्ञापन


विषयों की समझ और कौशल विकास पर रहेगा जोर
एनसीईआरटी आधारित पाठ्यक्रम लागू होने से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलने की उम्मीद है। नए पाठ्यक्रम में पढ़ाई का अनावश्यक बोझ कम करने, अवधारणाओं को बेहतर तरीके से समझाने और व्यावहारिक ज्ञान बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा।

इस बदलाव के तहत विद्यार्थियों को केवल तथ्यों को याद करने के बजाय विषयों को समझने, उनका विश्लेषण करने और सीखी गई जानकारी का व्यावहारिक इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

बोर्ड ने शुरू की तैयारी
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि अगले वर्ष नौवीं और दसवीं कक्षा का पाठ्यक्रम बदला जाएगा। इसमें एनसीईआरटी आधारित पाठ्यक्रम लागू होगा। इसके लिए शिक्षा बोर्ड प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

नई किताबों और संशोधित पाठ्यक्रम के लागू होने से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शैक्षणिक ढांचे के अनुरूप पढ़ाई उपलब्ध करवाने की दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें