इस कार्यक्रम में लगभग भाजपा के 1000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और सभी कार्यकर्ताओं के बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल को सर्टिफिकेट एवं भाजपा का झंडा देकर प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया, समस्त नेतृत्व में मंच पर भाजपा के बड़े झंडा फरह कर इस घोषणा को सराहा। पूरा सभागार भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, भारत माता की जय और बिंदल जी आगे बढ़ो के नारों से गूंज उठा। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा की मैं हिमाचल आकर आपका अध्यक्ष आपको लौटा रहा हूं। यह बहुत कम होता है की एक अध्यक्ष तीसरी बार अध्यक्ष बने इसका मतलब डॉ. राजीव बिंदल में वह खूबी है जो कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाती है।
तीन पीढ़ियों के संघर्ष के बाद आज भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल : जितेंद्र
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा की तीन पीढियां के संघर्ष के बाद आज भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बना है मैं जम्मू कश्मीर से आता हूं जहां भाजपा का रिवाज था ही नहीं, पर कई कार्यकर्ता पार्टी का दामन पड़कर कर संघर्ष कर पार्टी को शिखर पर पहुंचने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता सत्ता से बाहर रहते हैं तो दूसरी पार्टी का दरवाजा खटखटाते हैं, पर भाजपा के नेता 50-60 वर्षों तक संघर्ष करते है और फिर भी पार्टी में टिके रहते हैं, हम भाग्यशाली है कि आज हम भाजपा के इस दौर का हिस्सा है।
यह है भाजपा राष्ट्रीय परिषद के पदेन सदस्य
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सभी सांसद जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सुरेश कश्यप, कंगना रनौत, राजीव भारद्वाज, इंदु गोस्वामी, डॉ सिकंदर कुमार और हर्ष महाजन राष्ट्रीय परिषद के पदेन सदस्य निर्वाचित किए गए हैं।
यह है भाजपा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस प्रक्रिया में भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद ठाकुर, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, महामंत्री त्रिलोक कपूर, पवन काजल, रश्मिधर सूद, पायल वैद्य, डॉ राजीव सहजल एवं संजीव कटवाल नियुक्त हुए। इन सभी नवनियुक्त नेताओं को केंद्रीय मंत्री ने सर्टिफिकेट दिया।
अनुराग बोले- आगामी विधानसभा चुनाव दो तिहाई बहुमत से जीतेंगे
वहीं, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैं राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने सर्वसम्मति से राजीव बिंदल को प्रदेश अध्यक्ष चुना है। उनके नेतृत्व में हम आगामी विधानसभा चुनाव दो तिहाई बहुमत से जीतेंगे। प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने द्वारा दिए गए वादों को भूल गई है। आज प्रदेश के कोने-कोने से आवाज उठ रही है कि भाजपा वापस आनी चाहिए। आज कांग्रेस के नेता अपनी सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं, कांग्रेस का मनमुटाव जनता के सामने आया है।