जयराम ठाकुर ने कहा कि यह रन युवाओं को फिटनेस और स्वस्थय रहने के लिए प्रेरित करता है। यह पहल फिट इंडिया मूवमेंट और खेलेगा इंडिया, जीतेगा इंडिया जैसे अभियानों को और गति देगा। आज की पीढ़ी, जो मोबाइल और सोशल मीडिया की दुनिया में उलझी रहती है, उसे यह दौड़ नशे से दूर रहने और खेलों की ओर बढ़ने का संदेश देती है। नमो युवा रन केवल स्वास्थ्य का ही संदेश नहीं देता, बल्कि इसमें राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना को भी प्रोत्साहित करता है। जब हजारों युवा एक साथ दौड़ते हैं, तो यह दृश्य बताता है कि हम सब मिलकर एक नया, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। पीएम मोदी हमेशा कहते हैं 'युवा अगर फिट रहेगा, तो भारत हिट रहेगा।' उन्होंने सभी से आह्वान करते हुए कहा , हम सब संकल्प लें कि केवल आज नहीं, बल्कि हर दिन अपने जीवन में फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा को अपनाएंगे। क्योंकि जब युवा जागेगा, तभी भारत आगे बढ़ेगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष सन्नी शुक्ला समेत पूरी टीम को शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम के दौरान गायक मोहित चौहान ने शिव कैलाशो के वासी, धौली धारों के राजा के किया युवाओं को मोहित। मोहित चौहान ने अपनी जीवनी के कुछ अंश नमो रन में आए युवाओं के साथ साझा किए, जिस प्रकार से वह सिरमौर शिमला सोलन और पूरी हिमाचल के साथ जुड़े हैं उसे अनुभव को भी युवाओं के साथ मोहित चौहान ने साझा किया। इस अवसर पर मोहित चौहान ने नशे के खिलाफ एक बड़ी जंग छेड़ने का भी आगाज किया उन्होंने कहा कि नशे को हराना देश के युवाओं के लिए एक संकल्प होना चाहिए जिसे आने वाले समय में हमें पूरा करना है।