अग्निहोत्री ने कहा कि इन साइट्स में अभी तक 11 इको टूरिज्म साइट्स का ही आवंटन किया गया है। 77 साइट्स के आवंटन की प्रक्रिया जारी है। वर्ष 2024 में 7 इको टूरिज्म साइट्स का आवंटन हुआ। इसी माह 28 इको टूरिज्म साइट्स का आवंटन कर दिया जाएगा। 21 इको टूरिज्म चैप्टर को केंद्र सरकार का अनुमोदन मिला है। इसके अलावा वन वृत स्तर पर नेचर पार्क, नेचर ट्रेल्स और कैंपिंग साइट्स जैसी गतिविधियां भी चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से पौंग डैम, गोविंद सागर डैम में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। आने वाले समय में इसके परिणाम देखने को मिलेंगे। प्राकृतिक आपदा ने हिमाचल को झकझोर के रख दिया है। प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करना भारी पड़ रहा है।