फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विधानसभा: सुक्खू बोले- भाजपा की चार्जशीट में थे सुधीर, हर्ष और राणा पर आरोप, अब जांच से क्या दिक्कत

Mon, 24 Aug 2026 10:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

मुख्यमंत्री ने सदन में नियम 130 के तहत स्वास्थ्य सेवाओं पर हुई चर्चा के दौरान कहा कि हिमकेयर में हुई कथित गड़बड़ियों की जांच भाजपा के कहने पर ही कराई जा रही है। भाजपा ने अपनी चार्जशीट में तत्कालीन सरकार से जुड़े सुधीर, हर्ष और राणा समेत अन्य लोगों पर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुक्खू के सोमवार शाम को दिल्ली से विधानसभा लौटते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हिमकेयर योजना में कथित गड़बड़ियों और स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं को लेकर नोकझोंक हुई। मुख्यमंत्री ने सदन में नियम 130 के तहत स्वास्थ्य सेवाओं पर हुई चर्चा के दौरान कहा कि हिमकेयर में हुई कथित गड़बड़ियों की जांच भाजपा के कहने पर ही कराई जा रही है। भाजपा ने अपनी चार्जशीट में तत्कालीन सरकार से जुड़े सुधीर शर्मा, हर्ष महाजन और राजेंद्र राणा समेत अन्य लोगों पर आरोप लगाए थे। अब उन्हीं आरोपों की जांच हो रही है तो भाजपा को परेशानी क्यों हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार किसी को बचाने का काम नहीं करेगी और जांच निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ेगी। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि कई लोगों ने उनके लिए गड्ढे और खाइयां खोदीं, लेकिन वह संघर्ष करते हुए मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे हैं। सीएम ने चार मर्दों के बच्चादानी के ऑपरेशनों के बिल बनाने का भी जिक्र किया। इस पर नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने और पार्टी के लिए गड्ढे खोद रहे हैं। अब बात यहां खत्म नहीं होगी। मेडिकल काॅलेजों के लिए की जा रही खरीद-फरोख्त की जांच होगी, हम भी परते खदेड़ेंगे। चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार को स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न मामलों की जांच को लेकर घेरा। इस पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने पलटवार करते हुए कहा कि हमने कोई घोटाले नहीं किए हैं। जनहित में फैसले लिए जा रहे हैं। जांच से घबराने वाले नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे ऊपर अंगुली वह उठाएं जो ईमानदार हों, भ्रष्टाचार में बिके लोग नहीं : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि उनके ऊपर उंगली वह उठाएं जो ईमानदार हों। भ्रष्टाचार में बिके हुए लोग नहीं। भाजपा विधायकों की ओर से अटैची लेकर प्रदर्शन करने के मामले में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लेकर पलटवार किया। सीएम ने विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश में साढ़े तीन साल की सरकार में न तो मंत्रिमंडल पर और न ही किसी पर आरोप लगे हैं। सीएम ने चुटकी ली कि भाजपा के विधायक विजिलेंस ब्यूरो के दफ्तर में ऐसे जा रहे हैं मानो कि आजादी की बहुत बड़ी लड़ाई लड़कर आ रहे हों। उनसे कागज मांगे गए हैं और ठेकेदार के नाम मांगे गए हैं। जो मांगा गया है, उसे दे दिया जाए। उसे देने में घबराहट हो रही है। सीएम सुक्खू ने कहा कि आप करें तो पुण्य हम करें तो पाप। वे प्रदेश में भ्रष्टाचारमुक्त शासन चाहते हैं जिसमें जीरो टॉलरेंस हो। भाजपा की तरह नहीं कि अटैची भरकर नौ विधायकों को खरीद लिया। इसका भी उनके पास सबूत है। यह सब तो जनता तय करेगी कि क्या होनी चाहिए। अभी तो कई चीजें जनता की अदालत में आएंगी। उन्होंने कहा कि अटैची की जरूरत उन्हें पड़ती है जो कस्टमाइज्ड पैकेज लाते हैं। जो हिमकेयर का घोटाला करते हैं। जो शराब के ठेकों की चार साल तक नीलामी नहीं होने देते हैं। हमारे ऊपर अंगुली वह उठाएं जो ईमानदार हों। वे अंगुली न उठाएं जो भ्रष्टाचार में बिके हुए लोग हैं। उन्होंने सोमवार को प्रदर्शन में पाया कि भाजपा ब्रीफकेस लेकर आए। यह अटैची वाली बात कहां से आई। जब विधायक बिके थे तो अटैची की बात आई थी। उन्हें लगा कि वे खाली अटैची लेकर क्यों आ गए। जो पैसे लाए थे, वे तो खत्म हो गए। अटैचियों की परंपरा भाजपा ने लाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें