फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: नेशनल हेराल्ड मामले की सच्चाई बताने शिमला आएंगे गहलोत, जिला अध्यक्षों के नामों की हो सकती है घोषणा

Sun, 20 Apr 2025 05:46 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

सोमवार को राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत शिमला आएंगे। नेशनल हेराल्ड मामले में देश के हर राज्य में जाकर कांग्रेस के बड़े नेता भाजपा के आरोपों पर स्थिति स्पष्ट करेंगे।
विज्ञापन
अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में आजकल सुर्खियां बटोर रहे नेशनल हेराल्ड मामले की सच्चाई बताने सोमवार को राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत शिमला आएंगे। पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में गहलोत प्रेस वार्ता कर भाजपा के आरोपों का जवाब देंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने इस मामले को लेकर भाजपा पर पलटवार करने की रणनीति बनाई है। देश के हर राज्य में जाकर कांग्रेस के बड़े नेता भाजपा के आरोपों पर स्थिति स्पष्ट करेंगे। इसी कड़ी में 23 अप्रैल को कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल के भी शिमला आने की संभावना है। रजनी पाटिल के आने से प्रदेश में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी गठन की चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन

हिमाचल भाजपा ने राज्य सरकार पर नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र को दो करोड़ रुपये का विज्ञापन देने का आरोप लगाया है। इस मामले पर राज्य से लेकर केंद्र की राजनीति इन दिनों गरमाई हुई है। उधर, राज्य सरकार ने बीते रोज जयराम सरकार के समय भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ी पत्रिकाओं को 2.92 करोड़ रुपये के विज्ञापन जारी होने का मामला उठाकर भाजपा को घेरा है। सरकार का आरोप है कि पूर्व सरकार ने ऐसी कई पत्रिकाओं को भी विज्ञापन जारी किया, जिनका कोई अता-पता नहीं है। जबकि प्रदेश सरकार ने नेशनल हेराल्ड को 1.1 करोड़ रुपये का ही विज्ञापन जारी किया है। भाजपा की ओर से से पेश किए जा रहे आंकड़ों को सरकार ने झूठा करार दिया है। इसी कड़ी में अब सोमवार को शिमला पहुुंचकर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्थिति को और स्पष्ट करेंगे।

जिला अध्यक्षों के नामों की हो सकी है घोषणा
उधर, प्रदेश में कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन की संभावना भी बन गई है। बीते दिनों ही प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को रिपोर्ट सौंप चुकी हैं। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी गठन को लेकर मंजूरी मिल चुकी है। संभावित है कि 23 अप्रैल को शिमला पहुंचकर पाटिल पार्टी के नेताओं से चर्चा कर जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर सकती हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें