फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: अग्निवीर भर्ती की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, 2,769 अभ्यर्थी पास

Mon, 13 Jul 2026 07:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों से विभिन्न श्रेणियों में कुल 2,769 अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। अब इन्हें आगामी शारीरिक और चिकित्सा परीक्षण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। 
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती रैली। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती के लिए हुई ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों से विभिन्न श्रेणियों में कुल 2,769 अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। अब इन्हें आगामी शारीरिक और चिकित्सा परीक्षण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। सेना भर्ती कार्यालय मंडी के निदेशक कर्नल निशांत गौतम ने बताया कि शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की सूची भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया के बाद, सिपाही (नर्सिंग असिस्टेंट), सिपाही फार्मा, धार्मिक शिक्षक और जेसीओ श्रेणी के पदों के लिए भी भर्ती रैली 20 से 27 जुलाई 2026 तक रोहतक (हरियाणा) में करवाई जाएगी। महिला सैन्य पुलिस, (महिला अभ्यर्थियों) के लिए सैन्य पुलिस रैली अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में अंबाला में करवाई जाएगी। भर्ती रैलियों के लिए एडमिट कार्ड अभ्यर्थियों की पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेजे जाएंगे। शारीरिक एवं चिकित्सा भर्ती रैलियां दो से छह फरवरी 2027 तक पड्डल मैदान, मंडी में होंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें