फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: पत्नी की मौत के बाद पति ने भी तोड़ा दम, एक ही चिता पर अंतिम संस्कार; सोलधा गांव का मामला

Wed, 23 Apr 2025 07:57 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर (कांगड़ा)।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के सोलधा गांव में पति-पत्नी की अर्थी एक साथ उठी और एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। जानें पूरा मामला...
विज्ञापन
पति पत्नी की फाइल फोटो/एक साथ रखे दोनों के शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा क्षेत्र जवाली में दंपती ने जीवनभर साथ निभाने का वादा अंतिम सांस तक पूरा किया। पत्नी की मृत्यु के कुछ देर बाद पति ने भी दम तोड़ दिया। त्रिलोकपुर के सोलधा गांव में बुधवार को पति-पत्नी की अर्थी एक साथ उठी और एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। सोलधा गांव में ज्ञातो देवी (48) को मंगलवार की रात करीब 12 बजे हार्ट अटैक आया, उन्हें तुरंत सिविल शाहपुर अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन


अस्पताल में डॉक्टरों ने ज्ञातो देवी को मृत घोषित कर दिया। इस पर पत्नी की मौत की खबर सुनकर पति ठाकरू राम (56) की उसी समय तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजनों ने ठाकरू राम को तुरंत मेडिकल कॉलेज टांडा पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया गया। इसके बाद बुधवार को शाम तीन बजे के करीब गांव के श्मशानघाट में दंपती का अंतिम संस्कार किया गया। दोनों को मुखाग्नि उनके बेटे संजय कुमार दी। ज्ञातो देवी और ठाकरू राम का दूसरा बेटा दुबई में काम कर रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें