फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: पहले फिनाइल पी, फिर कमरे में फंदे से लटक गया युवक; शिमला के कोमली बैंक क्षेत्र की घटना

Thu, 01 Jan 2026 11:18 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के बालूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कोमली बैंक में एक 21 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
खुदकुशी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालूगंज थाना के तहत कोमली बैंक में युवक ने पहले फिनाइल पीकर जान देने की कोशिश की और इसके बाद फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर युवक को उपचार के लिए आईजीएमसी पहुंचाया लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 21 वर्षीय अमन उन्नाव निवासी गांव दोदांग डाकघर तोतामी, तहसील गुमला, जिला रांची, झारखंड के रूप में हुई है, जोकि परिवार के साथ शिमला में रहता था और फूड सप्लाई का काम करता था। पुलिस ने केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह से ही अमन अपने फोन पर किसी से बातें कर रहा था। इसके माता और पिता घर से बाहर गए थे जबकि छोटा भाई मनीश घर पर ही था।

विज्ञापन


सुबह करीब 7.45 बजे मनीश ने अमन को उल्टियां करते हुए देखा। इस दौरान तेज बदबू भी आ रही थी। मनीश ने अपने भाई से पूछा तो अमन ने बताया कि उसने फिनाइल पी ली है। इसके बाद कमरे की तरफ चला गया। मनीश ने उसे दरवाजा बंद करने से रोका लेकिन वह नहीं माना। वह मां को बुलाने चला गया। थोड़ी देर में उसकी मां और मनीश घर आए तो दरवाजा अंदर से बंद था। दोनों ने खिड़की से झांककर देखा तो कमरे के अंदर अमन फंदे से लटा हुआ था। इसकी सूचना मनीश ने अपने पिता और जानकारों को दी। मनीश ने दरवाजे के एक तरफ लगी लोहे की जाली को तोड़ा और कमरे में पहुंचा, गले में बंधे फंदे को काटा जिस पर अमन नीचे गिर गया। इस बीच आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अमन को बेहोशी की हालत में उठाकर आईजीएमसी शिमला लाए। यहां चिकित्सक ने जांच के बाद अमन को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी तरफ इस घटना से कोमली बैंक क्षेत्र में मातम पसर गया है। लोग पीडि़त परिवार के यहां ढाढ़स बंधाने पहंुचना शुरू हो गए। हर कोई इस घटना से अचंभित था।

विज्ञापन

किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था अमन
अभी तक की जांच में सामने आया है कि अमन सुबह फोन पर किसी से बात कर रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की तो पाया गया कि एक कमरे के अंदर मृतक और उसका परिवार रहता था। छत में लगे लोहे के गार्डर के साथ एक दुपट्टा कटा हुआ अभी भी बंधा था। लोहे की जाली वाला दरवाजा भी टूटा पाया गया। एसएसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें