कहा कि पिछले दिनों निर्णय लिया गया था कि वह स्वयं एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर सरकार, लोक निर्माण विभाग, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वीरवार को बैठक में हर पहलू पर गंभीरता और गहनता से चर्चा की। केंद्र सरकार के अधीन विशेषकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारी लोक निर्माण मंत्री और सचिव लोक निर्माण विभाग के साथ समन्वय बनाए रखेंगे। ये अधिकारी लोक निर्माण मंत्री और सचिव लोक निर्माण विभाग को रिपोर्ट करते रहेंगे।
पठानिया ने कहा कि फोर लेनिंग का कार्य 5 या 6 जिलों में चल रहा है, जिस कारण भूस्खलन भी हो रहा है और सड़कें अवरुद्ध रहीं। एनएचएआई इन राजमार्गों को जल्द बहाल किया जाए और लोगों के नुकसान को देखते हुए इसके लिए कोई ठोस नीति बनाने पर शीघ्र विचार करे।