फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Kurash Championship 2024: हिमाचल की 90 सदस्यीय टीम 12वीं नेशनल कुराश चैंपियनशिप के लिए घोषित

Mon, 30 Sep 2024 02:39 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

12वीं नेशनल कुराश चैंपियनशिप के लिए हिमाचल प्रदेश की 90 सदस्यीय टीम को घोषित किया गया है। 12वीं नेशनल कुराश चैंपियनशिप के लिए हिमाचल प्रदेश की 90 सदस्यीय टीम को घोषित किया गया है। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश कुराश एसोसिएशन के महासचिव वीरेंद्र सिंह ढौलटा ने दी।
विज्ञापन
नेशनल कुराश चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की 90 सदस्यीय टीम को 12वीं नेशनल कुराश चैंपियनशिप के लिए घोषित किया गया है। इस टीम में 25 खिलाड़ी सोलन से, 23 मंडी से 16 कुल्लू से, 10 शिमला से, 2 सिरमौर से, 10 कांगड़ा से और 2 चंबा से शामिल हैं। लड़कों के कोच मुकुल शर्मा और लड़कियों की कोच मीना शर्मा होंगी, जबकि टीम मैनेजर भूपिंदर कुमार और संजय कुमार होंगे। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश कुराश एसोसिएशन के महासचिव वीरेंद्र सिंह ढौलटा ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश इस बार राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है, जिसमें 22 राज्यों के 700 खिलाड़ी भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता विद्यावती इंटरनेशनल स्कूल, मलकवाल, नूरपुर, कांगड़ा में 2 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता के समापन पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। टीम को चेयरमैन कौशल मंगटा, अध्यक्ष डॉ. सुरेंदर कुल्ला, उपाध्यक्ष धनी राम और कोषाध्यक्ष हरदाव सिंह ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें