पिछले कुछ समय से भुगतान लंबित रहने के कारण मेडिकल कॉलेजों पर वित्तीय दबाव बढ़ गया था। सरकार का उद्देश्य हिमकेयर योजना के लाभार्थियों को बिना किसी आर्थिक परेशानी के बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। समय पर भुगतान होने से मेडिकल कॉलेजों में मरीजों के इलाज की प्रक्रिया भी प्रभावित नहीं होगी और जरूरतमंद लोगों को पहले की तरह कैशलेस उपचार मिलता रहेगा। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों को आवश्यकता और लंबित दावों के आधार पर यह राशि उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग अब हिमकेयर योजना के भुगतान की प्रक्रिया को और अधिक नियमित बनाने की दिशा में भी काम कर रहा है, ताकि भविष्य में मेडिकल संस्थानों पर वित्तीय दबाव न बने और मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार मिलता रहे।