फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News : स्वास्थ्य विभाग में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के 200 पद, स्वास्थ्य मंत्री शांडिल ने दी जानकारी

Tue, 16 Sep 2025 06:04 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने हमीरपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जानकारी दी कि स्वास्थ्य विभाग में जल्द ही 200 डाॅक्टरों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही 400 नर्सों के अलावा पैरामेडिकल स्टाफ के पद भी भरे जाएंगे।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य विभाग में जल्द ही 200 डाॅक्टरों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही 400 नर्सों के अलावा पैरामेडिकल स्टाफ के पद भी भरे जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने यह जानकारी हमीरपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश मंत्रिमंडल ने हाल ही में चिकित्सा अधिकारियों के पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि नर्सों की भर्ती के अलावा पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती सभी स्वास्थ्य संस्थानों में सुनिश्चित करेगी। बैठक में रोगी कल्याण समिति के बजट व्यय तथा ऑडिट रिपोर्ट को कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की गई।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश समेत पड़ोसी राज्य प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे हैं। ऐसे समय में चिकित्सकों सहित स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े अन्य कर्मचारियों एवं अधिकारियों, रोगी कल्याण समिति जैसी संस्थाओं की आम नागरिकों के प्रति जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी, हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. रमेश भारती वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें