फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: देसी शराब की 100 पेटियां बरामद, हिरासत में लिए चार व्यक्ति; इतनी है पकड़ी गई खेप की कीमत

Fri, 25 Apr 2025 03:02 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)।

सार

वीरवार रात करीब 1:00 बजे दधोल से लदरौर सड़क पर भराड़ी में नाका लगाया था। इसी बीच एक पिकअप जीप को रोका गया। जीप लगा तीरपाल हटा कर देखा तो शराब की पेटियां पाई गई।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
आरोपी और पकड़ी गई शराब - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भराड़ी थाना पुलिस ने पिकअप जीप से देसी शराब की 100 पेटियां पकड़ी हैं। वाहन में सवार चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। आरोपी शराब को बिना किसी दस्तावेज के  ले जा रहे थे। आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अनूप कुमार की अगुवाई में एक टीम ने वीरवार रात करीब 1:00 बजे दधोल से लदरौर सडक़ पर भराड़ी में नाका लगाया था। इसी बीच एक पिकअप जीप को रोका गया। जीप लगा तीरपाल हटा कर देखा तो शराब की पेटियां पाई गई। जीप सवार चारों व्यक्तियों ने शराब संबंधी दस्तावेज मांगे गए तो वह मौके पर कुछ भी पेश नहीं कर सके। इसके आरोपियों को हिरासत में लिया गया। शराब सहित जीप को थाना पहुंचाया गया। वहां गिनती करने पर शराब की 100 पेटियां पाई गई।

आरोपियों की पहचान तेज सिंह निवासी गांव अमरपुर तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर, मदन लाल निवासी गांव सेर तहसील झंडूता जिला बिलासपुर, संजीत शाह निवासी गांव बुडवा परली डाकघर शकरपुरा तहसील अलोली जिला खगड़िया बिहार और अशोक शाह निवासी गांव बगरस डाकघर बखरी जिला बेगुसराय बिहार के रूप में हुई है। बरामद की गई शराब की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई जा रही है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें