फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री सुदिव्य सोनू की सफाई: तंज कसते हुए मांगा था हिमाचल के CM का इस्तीफा, बोले- बीजेपी वाले ज्यादा ज्ञानी...

Fri, 25 Apr 2025 02:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Minister Sudivya Sonu Clarification: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने अपने दिए गए बयान को लेकर सफाई दी है। मंत्री ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, आतंकी हमले के बाद राष्ट्रीय शोक की घोषणा क्यों नहीं हुई।
विज्ञापन
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकवादियों के द्वारा नापाक साजिश रचकर देश के आम नागरिकों को निशाना बनाया गया, जिससे हर एक भारतवासी आहत है। इसी कड़ी में झारखंड सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की चर्चा उनके बयान की वजह से होने लगी। कल उन्होंने अपने बयान में कहा था, कश्मीर में हुए आतंकी घटना पर नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को इस्तीफा देना चाहिए। इस पर आज मंत्री ने सफाई देते हुए कहा कि यह एक तंज था कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने अब तक जवाबदेही नहीं ली।

विज्ञापन


कश्मीर में हुए आतंकी हमले में मासूम नागरिकों की हत्या कर दी जाती है, जिसके बाद से देश में आक्रोश है। तमाम राजनीतिक दलों के नेता अपनी बात रख रहे हैं। इसी बीच पिछले दिनों झारखंड सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू द्वारा दिया गया बयान चर्चा में आ गया। उनको सोशल मीडिया में जमकर ट्रोल किया गया, जिसके बाद आज मंत्री ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर सफाई दी और कहा दुर्भाग्य की बात है कि इतने बड़े आतंकी हमले बाद किसी ने भी जवाबदेही नहीं मांगी।



उन्होंने कहा, यह साफतौर पर केंद्र सरकार की विफलता है। मैं अपने बयान में जरिए सिर्फ यही कहना चाहता था कि अगर कोई जवाबदेही फिक्स नहीं हो रही है तो हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जो कि कांग्रेस से हैं, उन्हें नैतिक जवाबदेही लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए। जब पुलवामा में 300 किलो RDX के साथ आतंकी हमारे देश के बॉर्डर को चीरते आते हुए उसकी जवाबदेही अभी तक किसी ने नहीं ली। आखिर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह कब तक अपने फर्ज से भागेंगे, उनको जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: झारखंड के पूर्व CM चंपई सोरेन का दावा- आंबेडकर को अपमानित करने वाली कांग्रेस आदिवासियों के भी खिलाफ
विज्ञापन


देश में राष्ट्रीय शोक घोषित क्यों नहीं की गई : सुदिव्य सोनू
हेमंत सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने भाजपा के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कश्मीर के पहलगाम में जो आतंकी घटना हुए और 26 पर्यटक मारे गए। इससे पूरा देश आक्रोशित है। देश के आम नागरिकों के भावना का कद्र करते हुए केंद्र सरकार को देश में राष्ट्रीय शोक की घोषणा करनी चाहिए थी। 

यह भी पढ़ें: माता-पिता को वैष्णो देवी दर्शन कराने को बोला था मनीष, एयरपोर्ट पहुंचे दोस्त ने बताई कहानी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें