फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: संजौली-रामपुर के बीच हेली टैक्सी सेवा 21 अक्तूबर से, सप्ताह में तीन दिन मिलेगी सुविधा

Mon, 19 Oct 2026 07:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

शिमला के संजौली और रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से हेली टैक्सी सेवा शुरू होगी। इस सेवा के तहत रामपुर से किन्नौर के रिकांगपिओ तक भी हवाई संपर्क उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
हेलीपोर्ट(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली और रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से हेली टैक्सी सेवा शुरू होगी। इस सेवा के तहत रामपुर से किन्नौर के रिकांगपिओ तक भी हवाई संपर्क उपलब्ध होगा। इससे दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आवागमन का वैकल्पिक साधन मिलेगा और यात्रा में लगने वाला समय भी कम होगा। यह सेवा सप्ताह में तीन दिन सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
Trending Videos

निर्धारित समयसारिणी के अनुसार हेली टैक्सी सुबह 9:55 बजे संजौली से उड़ान भरकर 10:30 बजे रामपुर पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 10:50 बजे रामपुर से रिकांगपिओ के लिए रवाना होगी और 11:25 बजे वहां पहुंचेगी। रिकांगपिओ से वापसी उड़ान सुबह 11:30 बजे रवाना होकर दोपहर 12:05 बजे रामपुर पहुंचेगी। हेली टैक्सी दोपहर 12:10 बजे रामपुर से संजौली के लिए उड़ान भरेगी और 12:45 बजे शिमला पहुंचेगी।
विज्ञापन

सीएम ने की थी हेली टैक्सी की घोषणा
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी परिवहन संबंधी समस्याओं को समझा था। दूरदराज के क्षेत्रों में बेहतर संपर्क सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से उन्होंने संजौली-रामपुर के बीच हेली टैक्सी सेवा शुरू करने की घोषणा की थी। पवन हंस लिमिटेड क्षेत्रीय संपर्क योजना उड़ान के तहत इस मार्ग पर उड़ानों का संचालन करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें