फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाएं: हिमाचल में पीजी की 320 सीटें बढ़ेंगी, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग को भेजा प्रस्ताव

Tue, 06 Oct 2026 06:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर (पीजी) की 320 सीटें बढ़ाने की तैयारी है। प्रदेश सरकार ने सीटों के विस्तार का प्रस्ताव राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) को भेज दिया है। 
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग, हिमाचल प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर (पीजी) की 320 सीटें बढ़ाने की तैयारी है। प्रदेश सरकार ने सीटों के विस्तार का प्रस्ताव राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) को भेज दिया है। वर्तमान में प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों में पीजी की 277 सीटें हैं, जिन्हें बढ़ाकर 597 करने का प्रस्ताव है। एनएमसी की टीम हाल ही में नाहन मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सुविधाओं और आधारभूत ढांचे का निरीक्षण कर चुकी है। स्वास्थ्य विभाग को निरीक्षण के बाद सकारात्मक संकेत मिले हैं। अन्य मेडिकल कॉलेजों में भी पीजी सीटों के विस्तार के लिए एनएमसी की निरीक्षण प्रक्रिया प्रस्तावित है।

विज्ञापन
Trending Videos

किस मेडिकल काॅलेज में कितनी सीटें
सरकार के प्रस्ताव के अनुसार आईजीएमसी शिमला में पीजी सीटें 139 से बढ़ाकर 230, डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में 99 से 156, लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक मंडी में 24 से 79, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में चार से 32 और डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में आठ से 65 करने की योजना है। पीजी सीटों में बढ़ोतरी से प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। सरकार का फोकस सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर करने और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर है। इसके लिए मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक उपकरण, प्रयोगशालाएं, शिक्षण सुविधाएं और अन्य जरूरी आधारभूत ढांचा विकसित किया जा रहा है। अध्यापन स्टाफ को मजबूत करने पर भी जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

एनएमसी को प्रस्ताव भेजा
हिमाचल में पीजी सीटें बढ़ाने के लिए एनएमसी को प्रस्ताव भेजा गया है। नाहन मेडिकल कॉलेज में टीम निरीक्षण कर चुकी है। अन्य कॉलेजों में भी निरीक्षण की प्रक्रिया जारी है। स्वास्थ्य संस्थानों में पीजी सीटों की संख्या 597 करने का प्रस्ताव है। लोगों को एम्स और पीजीआई की तर्ज पर बेहतर सेवाएं देने का प्रयास है।-आशीष सिंहमार, स्वास्थ्य सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें