फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HAS Result: एचएएस की मुख्य परीक्षा में प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहे मोहित, पिता बोले- बचपन का सपना किया पूरा

Tue, 07 Jan 2025 09:13 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बरियाल (कांगड़ा)।

सार

कांगड़ा जिले के नगरोटा सूरियां के साथ लगती पंचायत बासा के मोहित सिंह की मुख्य परीक्षा में प्रदेश में सेकंड टॉपर रहे हैं। मोहित के पिता ने बताया कि बेटे का स्कूल समय से ही एचएएस अधिकारी बनने का सपना था, जिसे उसने सच कर दिया है। 
 
विज्ञापन
मोहित सिंह/हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगरोटा सूरियां की पंचायत बासा के मोहित सिंह एचएएस अधिकारी बने हैं। उन्होंने एचएएस की मुख्य परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। खबर मिलते ही पूरे गांव में खुशी का माहौल है। मोहित सिंह का बड़ा भाई दीपक कुमार बिजली बोर्ड में सहायक अभियंता है। पिता सुरिंदर सिंह पूर्व सैनिक और माता नीलम कुमारी गृहिणी हैं।

विज्ञापन


मोहित ने पांचवीं तक कि पढ़ाई रामेश्वर पब्लिक स्कूल कटोरा और जमा दो तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला से की है। उन्होंने बीएससी और एमएससी दिल्ली यूनिवर्सिटी से की है। मोहित के पिता ने बताया कि बेटे का स्कूल समय से ही एचएएस अधिकारी बनने का सपना था, जिसे उसने सच कर दिया है। बेटे के घर आने पर ही उसकी कामयाबी की परिवार और रिश्तेदारों के साथ खुशी मनाएंगे। मोहित वर्तमान में एक सरकारी एजेंसी में कमांडेंट पद पर तैनात है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें