फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दैनिक वेतन भोगियों को नियमित करने के लिए सरकार से अनुरोध करेगी जिला परिषद

विज्ञापन
जिला परिषद की बैठक में मौजूद पदाधिकारी व विभागीय अधिकारी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें जिला हमीरपुर के लोक निर्माण विभाग के मंडल हमीरपुर, बड़सर, टौणी देवी और भोरंज के अधीन पड़ने वाली सड़कों की मरम्मत, जल शक्ति विभाग के अधीन पेयजल योजनाओं में पीने के पानी की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

इसके अलावा लोनिवि के माध्यम से निर्मित वर्षा शालिकाओं की खस्ता स्थिति को सुधारने, ग्राम पंचायत धमरोल में स्थित स्वास्थ्य केंद्र के जर्जर भवन की शीघ्र मरम्मत करने, प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में अंशकालिक, दैनिक वेतनभोगी के आधार पर कार्यरत कर्मचारियों जैसे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, वर्कर, अंशकालीन जलवाहक, सेवादार आदि को शीघ्र नियमित करने के लिए प्रदेश सरकार से अनुरोध करने के बारे में संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की गई तथा इन पर शीघ्र कार्रवाई करने के लिए कहा।
बैठक में मनरेगा के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए मनरेगा शेल्फों का अनुमोदन तथा जिला परिषद के अंतर्गत बनने वाली पांच स्थायी समितियों जैसे साधारण स्थायी समिति, वित्त संपरीक्षा और योजना समिति, सामाजिक न्याय समिति, शिक्षा स्वास्थ्य समिति व कृषि और उद्योग समिति का भी गठन किया गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष जिला परिषद नरेश कुमार, जिला पंचायत अधिकारी हरबंश सिंह, अध्यक्ष पंचायत समिति मंजू कुमारी, समस्त जिला परिषद सदस्य व विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें