फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में कार्य करें युवा : शर्मा

Tue, 17 Jun 2025 05:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट नरैण मैमोरियल पब्लिक स्कूल घडोह में आयोजित शिविर में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : सं
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट नरैण मेमोरियल स्कूल घड़ोह में जागरूकता सत्र, स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धनेटा (हमीरपुर)। लेफ्टिनेंट नरैण मेमोरियल पब्लिक स्कूल घड़ोह में नशा मुक्ति और अवैध मादक पदार्थ तस्करी विरोधी अभियान के तहत जागरूकता सत्र एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के चेयरमैन ओम प्रकाश शर्मा ने की।
विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन लता शर्मा और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताया कि नशा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को गहराई से प्रभावित करता है। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि यह देश की युवा शक्ति को विनाश की ओर ले जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को सजग होकर समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए। विद्यार्थियों ने नशा न करने की शपथ ली। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग धनेटा की टीम से नरेंद्र सिंह स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, इंदिरा काउंसलर और शिखा आदि मौजूद रहे। उन्होंने छात्रों को नशे से जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों के बारे में जानकारी दी। छात्राओं को विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें