फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आयुर्वेदिक अस्पताल की लैब में दोबारा शुरू होगी टेस्ट की सुविधा

Tue, 17 Jun 2025 05:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुर्वेदिक अस्पताल की लैब में दोबारा शुरू होगी टेस्ट की सुविधा
विज्ञापन

रेडक्रॉस सोसायटी की लैब के कर्मी दो घंटे देंगे आयुर्वेदिक अस्पताल में सेवाएं

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर की लैब में दोबारा टेस्ट की सुविधा शुरू होगी। रेडक्रॉस सोसायटी की लैब के कर्मचारी दो घंटे यहां पर सेवाएं देंगे। दो घंटे में सैंपल को इकट्ठा किया जाएगा। सैंपल जांच रेडक्रॉस की लैब में होगी। यहां से मरीज टेस्ट रिपोर्ट प्राप्त करेंगे।
आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में 31 दिसंबर को लैब टेक्नीशियन सेवानिवृत्त हो गए थे। उसके बाद अभी तक लैब टेक्नीशियन का पद खाली है। आउटसोर्स पर व्यक्ति के ऑर्डर हुए थे, उसने ज्वाइन नहीं किया। इस कारण यहां पर टेस्ट करवाने आ रहे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को महंगे दामों में निजी लैबों में टेस्ट करवाने पड़ रहे हैं। मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले को डीसी के समक्ष उठाया था। उसके बाद डीसी ने रेडक्रॉस सोसायटी के कर्मियों की दो घंटे सेवाएं देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आयुष अधिकारी डॉ. बृज नंदन शर्मा ने बताया कि रेडक्रॉस सोसायटी की लैब के कर्मी कुछ ही दिनों में आयुर्वेदिक अस्पताल की लैब में सेवाएं देंगे। उन्होंने बताया कि उपायुक्त अमरजीत ने आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि लैब टेक्नीशियन के पद को भरने के लिए दोबारा उच्च अधिकारियों को लिखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें