फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जाहू में युवा नेतृत्व शिविर आज से

Mon, 01 Dec 2025 05:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
शिविर में हमीरपुर-ऊना के 332 स्वयंसेवी लेंगे भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों के लिए युवा नेतृत्व शिविर का शुभारंभ सोमवार से होगा। उप निदेशक उच्चतर हमीरपुर डॉ. मोही राम चौहान शिविर का आगाज करेंगे। राष्ट्रीय सेवा योजना जिला हमीरपुर समन्वयक एवं स्थानीय स्कूल में अंग्रेजी के प्रवक्ता रामलाल ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शिविर में स्वयंसेवी नेतृत्व के गुर सीखेंगे। एक से पांच दिसंबर तक चलने वाले युवा नेतृत्व शिविर में हमीरपुर और ऊना जिला के 166 स्कूलों के 332 स्वयंसेवी भाग लेंगे। स्वयंसेवियों के रहने और खाने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए स्कूल स्तर पर अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स

पांच दिन में होंगी ये गतिविधियां

पांच दिवसीय युवा नेतृत्व शिविर में स्वयंसेवी सुबह प्रभात फेरी निकालकर दिन की शुरुआत करेंगें। इसके बाद योगाभ्यास, व्यायाम क्रियाएं, परेड अभ्यास और बौद्धिक सत्र होगा। रात के समय हर रोज मनोरंजन और प्रतिभा को निखारने के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें