गगाल के समीप हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। स्रोत : जागरूक पाठक
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत गगाल गांव के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार आदित्य पुत्र अशोक कुमार निवासी गगाल पंचायत भरमौटी गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार तेज थी। इसी दौरान युवक का नियंत्रण बाइक से हट गया और वह सड़क पर गिर गया। दुर्घटना में उसकी दोनों टांगों में फ्रेक्चर हुआ है।
स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा रेफर कर दिया।
यातायात प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है। संवाद