फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरौन के युवक ने फंदा लगाकर इहलीला की समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी अवाहदेवी के तहत ग्राम पंचायत दाड़ी के धरौन गांव में एक युवक ने अपने ही घर में फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। युवक मोटर मेकेनिक में आईटीआई कर रहा था। धरौन के रघवीर सिंह के 19 वर्षीय बेटे अभिषेक ठाकुर ने 14 जुलाई की रात को पंखे से फंदा लगा लिया था। घर में उपस्थित युवक के माता-पिता, बहन, दादी आदि ने उसे फंदे से खोला तब वह बेहोश हुआ था, लेकिन सांसें चल रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने उसे भोरंज अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देख कर उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां पर वह 17 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा, लेकिन 31 जुलाई की रात को उसने दम तोड़ दिया। पहली अगस्त को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस चौकी अवाहदेवी के प्रभारी राजेश वर्मा का कहना है कि मामला दर्ज किया गया है और शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें